पिथौरागढ़। जीआईसी कनालीछीना में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का समापन हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी ख्वांकोट और सीनियर वर्ग में जीआईसी गर्खा ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्विज में जूनियर वर्ग से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आणाचौरा और सीनियर वर्ग से जीआईसी मुवानी अव्वल रहे। नाटक प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में जीआईसी अलगड़ा विजेता बना। अंग्रेजी कविता वाचन में जीआईसी गर्खा ने बाजी मारी। हिंदी कविता वाचन के जूनियर वर्ग में जीआईसी गर्खा और सीनियर वर्ग में जीआईसी मुवानी पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य भास्कर दत्त पांडेय ने बताया कि विजेता तीन अक्तूबर को जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पंकज नेगी, सौरभ रावत, डॉ. सीबी जोशी, बिंदेश्वरी और हेमा पांडे मौजूद थे।