फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में जीआईसी डुंगराकोट ने मारी बाजी

Thu, 22 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीआईसी पीपलकोट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में जीआईसी डुंगराकोट ने पहला, जीआईसी दोबांस ने दूसरा और जीजीआईसी मूनाकोट ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमता, हरित ऊर्जा व पर्यावरण, गणितीय प्रतिरूपण व कंप्यूटेशनल चिंतन सहित कुल सात विषयों में हुई जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में एलिस सिंह नेगी, रिया, गायत्री कलौनी, अंकिता कोहली, नीरज चंद, प्रिया बिष्ट और अरनव कुमार पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में विपिन धामी, भाष्कर सैनी, तनुज कुमार, करन रावत, मयंक लोहिया, नैतिक कुमार, कार्तिक पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि बीडीओ विक्रम सिंह पाल एवं विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी बलवंत नाथ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ.दीपक चंद्र कापड़ी, गंगा प्रसाद पंत, राजेंद्र प्रसाद पांडे, दीपक राज जोशी, चंद्रा जोशी, अरुणा जोशी, आभा चंद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्वाला प्रकाश भट्ट, प्रेम प्रकाश खर्कवाल, राजेंद्र सिंह खाती, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक भीम सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें