- कोविड संक्रमण को देखते हुए लिया मस्जिद बंद करने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। कोविड संक्रमण देखते पिथौरागढ़ में जामा मस्जिद 30 जून तक बंद रहेगी। इसके लिए जामा मस्जिद के सैय्यद मुहम्मद नदीम ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें मुस्लिम समुदाय तथा शहर पिथौरागढ़ को मुतवल्ली मीर सय्यद अख्तर अली और पेश इमाम हाफ़िज़ शहज़ाद साहब द्वारा ये सन्देश दिया गया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचने के लिए मस्जिद को बंद रखा जाएगा। ज़िला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की ओर से जारी धार्मिक स्थल को खोलने संबंधि गाईड लाइन का पालन करते हुए मस्जिद मे नमाज़ पड़ने की अनुमती प्रदान कर दी थी। मगर मुस्लिम समुदाय ने सर्व सम्मति से अभी मस्जिद ना खोलने का फैसला किया है। सरफराज अहमद ने कहा कि पांच वक्त की अजान स्लो वॉल्यूम से माइक पे दी जाएगी। जिससे लोगों को नमाज के सही वक्त की जानकारी मिल जाए। जिससे लोग अपने घरों में ही नमाज अता कर सकेेंगे।