पिथौरागढ़ में गुंजी में आयोजित होने वाले शिव महोत्सव के आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम ने चीन और नेपाल सीमा से लगे धारचूला विकासखंड के गुंजी में शिव महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में आयोजित शिव महोत्सव से सीख लेकर खामियों को दूर करते हुए आगामी माह में होने वाले शिव महोत्सव का आयोजन धूमधाम से कराने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शिव महोत्सव में साइक्लिंग, बाइकिंग, मैराथन, ट्रैकिंग, वर्ड वॉचिंग, रीवर रॉफ्टिंग सहित कई अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। शिव महोत्सव के दौरान टेंट, शौचालय, वाटर सप्लाई, जनरेटर और स्वास्थ्य सुविधा का उचित प्रबंध किया जाए।
उन्होंने महोत्सव के प्रबंधन के लिए सीडीओ अनुराधा पाल, एसडीएम अनुराग आर्य और जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिव महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और सांसद अजय टम्टा को आमंत्रित किया जाएगा। महोत्सव की तिथि का निर्धारण सीएम जल्द करेंगे। बैठक में कृषि अधिकारी रितु टम्टा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।