फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निबंध शीतल और स्लोगन में गीतिका ने मारी बाजी

Wed, 08 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ में  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मौजूद छात्र-छात्राएं। संव
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में शीतल भैसोड़ा प्रथम, दिया चंद द्वितीय व आंचल बेरी तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिताओं में गीतिका मलड़ा प्रथम, रिया आर्या द्वितीय व अनिष्का तृतीय रहीं। ऐपन में साक्षी पंगरिया प्रथम, मनीषा सुमत्याल द्वितीय व सिमरन राना तृतीय रहीं।
इसी तरह वाद विवाद प्रतियोगिता में शैलजा भट्ट और यशस्वी जोशी प्रथम, सरस्वती जोशी और रक्षिता जोशी द्वितीय व निकिता गिरि और लक्ष्मी चंद तृतीय रहीं। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मोहन चंद्र जोशी, हंसा धामी, निर्मला कुमार सहित कई अन्य शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें