कासनी में आयोजित शिविर में मत्स्य पालकों को पोर्टल की जानकारी देते जिला मत्स्य अधिकारी डॉ.रमे
पिथौरागढ़। मत्स्य विभाग ने बिण ब्लॉक के ग्राम कासनी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया। जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. रमेश चलाल ने लगभग 25 मत्स्य पालकों को एनएफटीपी पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन करने और योजना के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने मछली पालने के तरीकों पर जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य पालकों को पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मत्स्य निरीक्षक पूजा मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद