फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Wed, 26 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने एक गांव में चल रही नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। लड़का और लड़की के परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार की जिसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


गंगोलीहाट के बाल विकास अधिकारी ने 25 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पंचायत जड़तोला चिमटा में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। बरात घर पर पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस टीम थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में वाहन से 35 किमी और चार किमी पैदल यात्रा कर गांव पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि फेरे शुरू होने वाले हैं। इस पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य प्रपत्रों की जांच की गई तो पता चला कि लड़की की उम्र 15 वर्ष चार महीने है। पुलिस ने मौके पर दोनों परिवारों की काउंसलिंग की। उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन


दोनों परिवारों ने अपनी गलती स्वीकार की। कहा कि लड़की के बालिग होने के बाद ही वह शादी करेंगे। इस संबंध में दोनों परिवारों ने लिखित पत्र पुलिस को दिया। इसके बाद बरात को बिना दुल्हन के वापस बड़ेना बंगाली भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें