फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट नगर पंचायत बनी नगरपालिका, आदेश आया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट नगर पंचायत अब नगरपालिका बन गई है। इसके बाद नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ ही सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट नगर पंचायत का गठन वर्ष 2013 में हुआ था। नगर में कुल सात वार्ड हैं जिनमें कुंजनपुर, बाजार, हनेरा, पठक्यूड़ा, रावलगांव, पुनौली, लाली वार्ड शामिल हैं। नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। सरकार ने पूर्व में ही नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी। इसका शासनादेश पहुंच गया है। नगरपालिका बनने से नगर के विकास कार्यों के लिए अधिक बजट मिलेगा जिससे सुविधाओं का विस्तार होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने बताया कि नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने का शासनादेश आ चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया।
वहीं नगर को पालिका का दर्जा मिलने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई। पालिका सभागार में हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि वे लगातार विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। गंगोलीहाट सीएचसी के उच्चीकरण का मामला विधानसभा में उठा चुके हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आसान होगी। साथ ही अस्पताल में एक्सरे मशीन शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, सभासद व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश धानिक, जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें