फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्टोन क्रशर लगने की सुगबुगाहट से आक्रोश

Tue, 09 May 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के तिमाड़ी में स्टोन क्रशर लगने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मंगलवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। कहा कि अगर स्टोन क्रशर लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ननोली ग्राम पंचायत के तिमाड़ी में ग्रामीणों के विरोध के बाद भी स्टोन क्रशर लगाने की अनुमति दे दी गई है। मानक के आधार पर आबादी से 300 मीटर की दूरी पर स्टोन क्रशर लगना चाहिए था जिस स्थान पर स्टोन क्रशर लगाने की तैयारी चल रही है वहां से कुंज कुमोला गांव 200 मीटर, नाली गांव 280 मीटर, तिमाड़ी गांव 80 मीटर दूर है।
विज्ञापन


इस दौरान कुशल सिंह, आनंद सिंह, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रताप सागर, भवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें