बड़ालू की हिलजात्रा में गल्या बल्द। संवाद
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाॅक के बड़ालू में बृहस्पतिवार को हिलजात्रा का आयोजन किया गया। हिलजात्रा में गल्या बल्द आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि बड़ालू की हिलजात्रा क्षेत्र की पहचान और लोगों को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम रही है। हिलजात्रा के प्रति युवा पीढ़ी में भी आकर्षण बढ़ रहा है। स्व. 0मेजर खड़क चंद के आंगन में हिलजात्रा का आयोजन हुआ।
वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच गल्या बल्द की जोड़ी मैदान में उतरी। छोटी हौल, बड़ी हौल, सफाई वाली बुढ़िया, धान रोपने वाले लोग, करतब दिखाते कलाकारों ने हिलजात्रा में चार चांद लगाए। आयोजन देखने के लिए मूनाकोट, पीपलकोट, बगरतोली, विसखोली, गौड़ीहाट बर्तियाकोट से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
बजेटी में तीन सितंबर को होगी हिलजात्रा
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बजेटी में तीन सितंबर को हिलजात्रा का आयोजन शाम तीन बजे से किया जाएगा। बजेटी हिलजात्रा मेला समिति अध्यक्ष नवीन सेठी ने बताया कि हिलजात्रा जूनियर हाईस्कूल बजेटी के प्रांगण में होगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से हिलजात्रा में आने की अपील की है। संवाद