फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवरात्र में महंगे हुए फल और सब्जियां

Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक में ग्राहकों का इंजतार करते सब्जी और फल व्यवसायी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शक्ति की आराधना और अनुष्ठान का नौ दिवसीय पर्व नवरात्र शुरू हो गए हैं। अनुष्ठान के इस पर्व पर भी महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है। बाजार तो सजे हुए हैं, लेकिन लोग खरीदारी जरूरत भर के लिए ही कर रहे हैं। नौ दिन तक जप-तप करने की तैयारी कर रहे, देवी भक्तों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नवरात्र के महंगाई के बढ़ने से उपवास में रहने वाले लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़ नगर में 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा 40 से 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 60 से 80, 180 से 200 रुपये के बीच बिकने वाला अनार 200 से 220, 80 रुपये किलो की बिकने वाला पपीता 80 से 100, अमरूद 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

इनसेट कोट-
नवरात्र में फल और सब्जी के दाम बढ़े हैं। लोग सोच समझकर खरीददारी कर रहे हैं। बाहर से ही फल सब्जियां महंगी आ रही हैं।
भूरे मियां, सब्जी और फल विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें