फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला को किया याद

विज्ञापन
डीडीहाट में 102वीं जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला को याद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला को उनकी 102वीं जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुभाष जंयती समिति की ओर से आयोजित आजाद चौक में देव सिंह डसीला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा कि देव सिंह डसीला ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।इस मौके पर देव सिंह डसीला राबाइंका डीडीहाट के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यहां उत्तराखंड और सीबीएससीई बोर्ड के टाॅपरों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, डीएस पांगती, जीवन सिंह डसीला, दीवान सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान हाट हेमा साह, ग्राम प्रधान कांडे, बरला मंजू डसीला, लवि कफलिया, कुसुम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें