पिथौरागढ़। लाॅकडाउन की अवधि मेें पात्र व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तीन लोगों को नामित किया है। बड़ालू निवासी पीएलवी महेश जोशी, पिथौरागढ़ के पैनल लाॅयर मोहन सिंह नाथ और पिथौरागढ़ के ही रिटेनर लाॅयर राजेंद्र प्रसाद जोशी को प्राधिकरण के अध्यक्ष ने नामित किया है। नामित लोग इस अवधि में निशुल्क कानूनी सहायता देने के साथ ही मोबाइल और वीडियो काॅल के माध्यम से लोेगों को विधिक सहायता परामर्श भी देंगे। साथ ही लाॅकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराएंगे। ब्यूरो