पिथौरागढ़। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी थी।
कोतवाली पिथौरागढ़ 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में धनेश लोहिया और अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ और जाजरदेवल थाने में धारा- 420 में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से धनेश लोहिया सहित छह अन्य लोगों को धारा- 41(क) सीआरपीसी का नोटिस दिया था। इस मामले में पुलिस पंकज सिंह सामंत निवासी बपरौला दिल्ली को छतरपुर दिल्ली से पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस ने नीरज कुमार कनौडिया ( 49) निवासी एजी 250 तीसरी मंजिल शालीमार बाग दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई जावेद हसन, साइबर सेल प्रभारी मनोज पांडेय, कांस्टेबल नंदन अधिकारी, पंकज पंगरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।