पिथौरागढ़। नगर के रई क्षेत्र में चार साल की मासूम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, नगर के रई क्षेत्र में रहने वाले जगदीश राम की छह साल की बेटी चाहत अपनी मां के साथ छत में खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक अनियंत्रित होकर छत से नीचे आंगन में गिर गई। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. आशु अवस्थी ने बच्ची का इलाज किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के सिर और आंखों के पास गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।