फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बरम में सिलिंडर की आग से चार झुलसे

Sat, 20 May 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती आग से झुलसी बसंती देवी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के बरम गांव के एक घर में शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे सिलिंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरम गांव बसंती देवी पत्नी स्व. गोपाल राम ने शनिवार रात को खाना बनाने के लिए जैसे ही सिलिंडर का रेगुलेटर ऑन किया तो अचानक से सिलिंडर में आग लग गई। घर में पूजा के लिए दीया जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी सिलिंडर से गैस लीक होने के चलते आग लग गई। आग से बसंती देवी (50), नरेंद्र (29), उसकी पत्नी रूपा और दो साल की बच्ची झुलस गए। बसंती देवी और नरेंद्र ज्यादा झुलसे हैं।
आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। रात में ही चारों को पहले 108 सेवा एंबुलेंस से डीडीहाट अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां चारों का इलाज किया जा रहा है। बसंती देवी के छोटे बेटे हिमांशु ने बताया कि वह धारचूला में काम करता है। सूचना पर वह अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि घर में रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

टनकपुर : सिलिंडर में आग लगने से मची खलबली

टनकपुर (चंपावत)। नगर से सटे नायकगोठ गांव में कृष्ण सिंह के घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे घर में खलबली मच गई। आननफानन घर के लोगों ने जलता सिलेंडर रसोई से बाहर फेंक दिया। सिलिंडर के फटने की आशंका में लोग भयभीत थे। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची आग बुझाई तब लोगों ने राहत की सांस ली। आग बुझाने वाली टीम में बालमुकुंद, श्याम सिंह, शीशराम राणा और नरेश कुमार शामिल थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें