फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेला: मंच पर तोड़फोड़ और माइक फेंकने के मामले में चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने की निंदा

Wed, 18 Nov 2026 02:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंच पर हुए हंगामे, माइक फेंकने और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह में से चार नामजद आरोपियों को धारचूला से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला में जौलजीबी मेले के उद्घाटन भाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जाने के बाद मंच पर हुए हंगामे, माइक फेंकने और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह में से चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एसओजी और अन्य पुलिस टीम ने बुधवार सुबह धारचूला से चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राम सिंह रोकाया, नृप सिंह गर्बयाल (विधायक प्रतिनिधि), सौरव मर्तोलिया और विक्रम दानू शामिल हैं।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रदीप टमटा ने वीडियो जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है। उन्होंने मेले के मंच पर हुए हंगामे के बाद दर्ज मुकदमे में हुई गिरफ्तारी की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें