पिथौरागढ़ में अनुसूचित जाति शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में मौजूद शिक्षक। संवाद
पिथौरागढ़। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने दावेदारी की है। उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महिला उपाध्यक्ष के लिए एक और महामंत्री पद के लिए दो शिक्षकों ने आवेदन किया है। एसोसिएशन ने मंगलवार को होने वाले अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली हैं।
सोमवार को शिक्षक एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अधिवेशन की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि अधिवेशन तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सीईओ एके जुकरिया और डायट के प्राचार्य एचआर कोहली और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन से संजय कुमार टम्टा, प्रांतीय संरक्षक सोहन लाल ,संजय भाटिया, प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश, कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष धीरज बाराकोटी होंगे। अधिवेशन में कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और शिक्षकों की समस्या और संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए दो लोग, महामंत्री के लिए दो और महिला उपाध्यक्ष के लिए एक ने दावेदारी की है। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, बीआर कोहली, गणेश सिंह मार्तोलिया, महेश मुरारी ,गिरीश प्रसाद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
ये हैं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार
पिथौरागढ़- सुरेंद्र ग्वासीकोटी
अल्मोड़ा- भोपाल कोहली
चंपावत- मदन राम आर्या
बागेश्वर - हरीश आर्या