फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस सौरभ गहरवार ने रात में चेकिंग कर एक आल्टो कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही छह पेटी शराब पकड़ी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात 12 बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पटवारी मदन मोहन जोशी, मनीष पुरोहित के साथ छापा मारा। इस दौरान एक आल्टो कार में ले जाई जा रही छह पेटी शराब बरामद हुई। इस मामले में सुनील सिंह, जसपाल सिंह, शेखर सिंह, रवींद्र सिंह के खिलाफ बेड़ीनाग थाना में 60/72 आबकारी अधिनियम,188 भादंवि और धारा 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में एसआई सुनील सुतेड़ी, विजय नेगी, कांस्टेबल संजय यादव, सुंदर जेठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें