फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा-व्यास घाटी के चीन सीमा के चौकियों पर भारत माता के जयकारे के साथ तिरंगे को सलामी

विज्ञापन
धारचूला के दारमा घाटी में आईटीबीपी की ढाकर चौकी में तिरंगे को सलामी देते जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। दारमा और व्यास घाटी में स्थित चीन सीमा की चौकियों में भारत माता के जयकारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। चीन सीमा की सभी चौकियों में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर जवानों ने सीमा सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दारमा और व्यास घाटी की सभी चौकियों में अधिकारियों और जवानों ने मिठाई बांटी। 36वीं वाहिनी लोहाघाट के कमांडेंट बंसत नोगल ने दारमा घाटी के विभिन्न चौकियों के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। चौकी गोठी में सहायक सेनानी सुखराज सिंह, दारमा घाटी में 11000 फुट की ऊंचाई पर चौकी ढाकर में एसी जयप्रकाश ने जवानों के साथ ध्वज फहराया।
वहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र, एएसआई शैतान सिंह, संतोष सिंह बोनाल, भवान सिंह नबियाल आदि रहे। चीन सीमा पर व्यास घाटी में आईटीबीपी मिर्थी की सातवीं वाहिनी के कमांडेंट परमिंदर सिंह ने ज्योलिंगकांग, कुटी, गुुंजी, कालापानी, नाभिढांग, गर्ब्यांग आदि चौकियों में तैनात अधिकारियों और जवानों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

सातवीं वाहिनी परिसर में हुए कई आयोजन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी का 61वां और सातवीं वाहिनी का 57वां स्थापना दिवस वाहिनी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी के सेनानी प्रमेंद्र सिंह ने स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई परेड की सलामी ली। इस मौके पर विक्रम सिंह, समर मलिक, तेजबीर सिंह, मोहन सिंह हयांकी, डॉ. दीपेश आदि मौजूद रहे।
आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में हुई परेड और खेल प्रतियोगिताएं
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी में 61वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों की परेड और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। वाहिनी के कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
सुई-तागा दौड़ में सुब्बा राव, संजीव कुमार, बोरा रेस में भास्कर जोशी, मोहन सिंह विजेता, उपविजेता रहे। रस्साकशी में जूडो कंपनी विजेता और एडम समवाह उप विजेता रही। हव्वा संस्था की चीफ विनीता नोगल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उप सेनानी बरेंद्र सिंह, डॉ. हर्षवर्धन, उत्तम राम, ज्योति निरंजन दास, अर्जुन सिंह, गोपाल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें