पिथौरागढ़ में बैठक करते 19 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक। संवाद
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों की ओर से 19 कुमाऊं रेजीमेंट का 45वां स्थापना दिवस एक जुलाई को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारियों के लिए पूर्व सैनिकों ने बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि 19 कुमाऊं रेजीमेंट पांच बार यूनिट प्रशंसा पत्र और एक बार विदेश सेवा से भी सम्मानित है। स्थापना दिवस पर शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही अनाथ बच्चों की सहायता की जाएगी। बैठक में पूर्व सूबेदार मेजर प्रह्लाद सिंह, उमेद सिंह, कै. रामदत्त (सेना मेडल), कै. नवीन गिरी, दान सिंह, खड़क सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, जीवन चंद्र, अनिल थ्वाल, दान सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट आदि थे। संवाद