फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didihat News: देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक गोपाल सिंह पवार का निधन

Fri, 30 Jan 2026 04:31 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

डीडीहाट के पूर्व सैनिक गोपाल सिंह पवार (85) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक गोपाल सिंह पवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीहाट में देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक गोपाल सिंह पवार (85) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक है।

आंबेडकर वार्ड निवासी गोपाल सिंह पवार 1961 में पांच कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए। उन्होंने वर्ष 1962, 1965 और 1971 में देश की रक्षा के लिए वीरता से युद्ध लड़ा। वर्ष 1990 में वह सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए। वह लंबे समय से बीमार थे और बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इनका पार्थिव शरीर डीडीहाट लाया गया। शुक्रवार को उनके आवास से अंतिम यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने इनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। थल में रामगंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र इंद्र पवार ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस धामी, भीम सिंह, शेर सिंह चुफाल, महेंद्र कन्याल, गोविंद लाल साह सहित कई पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें