फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व डीआईजी बीएस टोलिया को मिला राष्ट्रपति पदक

Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बीएस टोलिया को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करते गृह मंत्री अमित साह। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

डीडीहाट (डीडीहाट)। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक बीएस टोलिया को सेवानिवृत्त के बाद राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। बीएस टोलिया ने अपनी नौकरी के दौरान जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन



शुक्रवार एक दिसंबर को बीएस टोलिया को गृह मंत्री अमित साह ने हजारीबाग झारखंड में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पुलिस मेडल से सम्मानित किया। डीडीहाट के तहसील वार्ड निवासी बीएस टोलिया ने वर्ष 1987 में सीमा सुरक्षा बल में बतौर कमीशन प्राप्त कर सहायक सेनानी के पद पर अपनी नौकरी की शुरुआत की। बीएसएफ के रजत जयंती वर्ष 1990 में रिवर सफारी अभियान का नेतृत्व कर भारत के पहले साहसिक अभियान को पूर्ण किया था। यह रिवर सफारी अभियान दो नाव में कलकत्ता से दिल्ली तक 1850 किमी का था, जिसे 38 दिनों में तय किया गया। इसके अलावा वर्ष 1993 से 1995 तक जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में कई आतंकवादियों को मार गिराया था। टोलिया को यह पदक मिलने से डीडीहाट के जोहार जनजाति संगठन, डीडीहाट यूथ सोसाइटी सहित समस्त राजनैतिक संगठनों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें