पिथौरागढ़। मानसूनकाल में सीमांत जिले के कई स्थानों पर जंगल धधक रहे हैं जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद भी वन विभाग आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ से लगे जजुराली और मोस्टमानू के जंगलों में आग लगी रही। चीड़ का जंगल हाेने और तेज हवाओं के चलने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन मौसम के गर्म होने और हवाओं के तेज चलने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही हे। डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े का कहना है कि जिले के जिन भी स्थानों पर आग की सूचना मिल रही है। उन स्थानों पर टीम को भेजा जा रहा है।