फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षाकाल में पिथौरागढ़ में 10 लाख पौधे रोपेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। बरसात के मौसम में वन विभाग ने पौधरोपण के लिए कार्ययोजना बना दी है। वन विभाग वर्षाकाल में जिले की 1639 वन पंचायतों में करीब 10 लाख पौधों का रोपण करेगा। पौधरोपण की शुरूआत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से की जाएगी। वर्षाकाल में वन विभाग हरेला, सार्वजनिक भूमि पौधरोपण योजना के तहत विभिन्न प्रजाति के 10 लाख पौधों का रोपण करेगा। पिथौरागढ़ के डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि क्षतिपूरक और सार्वजनिक भूमि पर भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के तहत फलदार, चारा प्रजाति, ईंधन, औषधि, इमारती, शोभादार और मिश्रित उपयोग के पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की शुरूआत विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से की जाएगी। इसके बाद वन महोत्सव, हरेला त्यौहार को जिले भर में वृह्द स्तर पर पौंधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया इस वर्षाकाल में पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें