छड़नदेव में गश्त के दौरान लोगों को जागरूक करते वन कर्मी। संवाद
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। छड़नदेव और डुंडू में तेंदुए के आतंक से लोग डर में हैं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ने से डर का माहौल है। तेंदुआ ग्रामीणों के मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार रहा है। वन क्षेत्र अधिकारी डीडीहाट बालम सिंह अलमिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम रात और दिन में गश्त कर लोगों को जागरूक कर तेंदुए से बचाव की जानकारी दे रही है। इस दौरान वन दरोगा सलमान हुसैन, वन रक्षक सूरज कुमार आदि गश्त कर रहे हैं। संवाद