फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेंशन निकालने के लिए बुजुर्ग को सात किमी डोली से पहुंचाया बैंक

Wed, 31 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी तहसील के लिए माणीधामी गांव से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पेंशन निकालने और जीवित प्रमाण
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत माणीधामी के लोग सड़क नहीं होने से परेशान हैं। यहां मरीज, गर्भवतियों और पेंशन निकालने के लिए बुजुर्ग लोगों को डोली के सहारे ले जाया जाता है। बुधवार को माणीधामी निवासी 82 वर्षीय हेमंती देवी पत्नी फकीर सिंह मेहरा को गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों ने सात किमी उबड़-खाबड़ रास्ता पार कर एसबीआई बंंगापानी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां उन्होंने बैंक से पेंशन निकाली और जीवित प्रमाणपत्र जमा किया। फिर ग्रामीणों ने उन्हें डोली के सहारे ही गांव पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से बंगापानी से माणीधामी तक सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आए दिन ग्रामीण डोली के सहारे मरीज, बुजुर्गों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।

सड़क नहीं होने से 500 से अधिक लोग हैं परेशान
बंगापानी (पिथौरागढ़)। माणीधामी के लिए सड़क नहीं होने से 500 से अधिक लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान गोविंद राम का कहना है कि वह सड़क निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें