फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : विण ने 3-2 से रई को हराया

Wed, 19 Jul 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे फुटबाल मैच में गेंद को डी से बाहर करता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में संघर्षपूर्ण मुकाबले में विण ने रई एफसी को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता के लीग चरण का मैच एफसी विण और रई एफसी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने होटल श्रेष्ठ के राम सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। विण ने पहले हाफ में दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में रई ने पलटवार करते हुए लगातार दो गोल कर 2-2 की बराबर की। अंतिम समय में विण ने तीसरा गोल कर 3-2 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

निर्णायक नवीन खत्री, यतीश ओझा, रोशन और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया। वहां बहादुर चंद, शेखर कपूर, मनोज पुनेठा, हयात चंद, हेम जोशी, भूपेंद्र चौहान, दरबान सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें