फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कासनी ने 2-0 से जीता फुटबाल मैच

Sun, 09 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में कासनी की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। कासनी ने दाड़िमखोला को 2-0 से हराया। देव सिंह खेल मैदान में रविवार को फुटबाल प्रतियोगिता का नॉकआउट मुकाबला कासनी और दाड़िमखोला की टीम के बीच खेला गया। कासनी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हाफ में दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में दोनों टीम गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। कासनी ने 2-0 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत रहे। निर्णायक नवीन खत्री, यतीश ओझा, मनीष कुमार और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया। इस दौरान आयोजक सचिव किरन महर, सुरेश जोशी, शंकर खत्री, हेम जोशी, मनोज पुनेठा, संजय रावल, गिरीश जोशी, भुवन जोशी, मदन माहरा, तरुण महर आदि रहे।
विज्ञापन



बिशुंंग को हराकर पिथौरागढ़ कुमौड़ फाइनल में
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्टेडियम में चल रही मंडलस्तरीय जय गलचौड़ा बाबा सीजन टू फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ कुमौड़ की टीम ने बीबीसी बिशुंग को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
आयोजक समिति के अध्यक्ष मंटू ओली के दिशा निर्देशन में आयोजित दूसरे सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। रोमांचक सेमीफाइनल के पहले हाफ में दोनों टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में पिथौरागढ़ कुमौड़ की टीम के निखिल सौन और मयंक तिवारी के एक के बाद एक शानदार दो गोल दागकर बीबीसी बिशुंग की टीम को 2-0 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

रेफरी राजू बोहरा, लाइनमैन प्रियांशु बिष्ट, देवेंद्र बोहरा रहे। आयोजन में मयंक ओली, गौरव जोशी, राहुल राम, नवल चतुर्वेदी, हिमांशु, विवेक ओली, रितिक खर्कवाल, मुकुल ओली, ललित ओली, शंकर चनकन्याल, सुधीर चतुर्वेदी, शंकर बोहरा, संजय चतुर्वेदी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें