फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : डीएससी ए ने आठ गोल से जीता मैच

Mon, 24 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे मैच में फुटबाल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में डीएससी ए ने जीत दर्ज कर ली है। डीएससी ने एकतरफा मुकाबले में मुनस्यारी बॉयज को आठ गोल से हराया।
विज्ञापन

सोमवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता के लीग चरण का मैच मुनस्यारी बॉयज और डीएससी ए के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हाफ से ही डीएससी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में चार गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी डीएससी का दबदबा रहा। टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए लगातार चार गोल किए। डीएससी ए ने 8-0 से मैच जीत लिया।
निर्णायक नवीन खत्री, पंकज बिष्ट, मनीष रहे। फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना और मैच रेफरी नरेंद्र खत्री रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान, भूपेंद्र चौहान ने सुनाया। इस दौरान शेखर कपूर, मदन माहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण महर, हयात चंद, किरन महर, गिरीश जोशी, सुरेश जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें