गंगोलीहाट में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भाटगांव के गोलकीपर सावन भंडारी को सम्मानित करते अत
- फोटो : Samvad
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। फुटबाल फेडरेशन की ओर से स्थानीय जीआईसी मैदान में खेले गए दूसरे सेमी फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भाटगांव की टीम ने हनेरा को पेनाल्टी शूटआउट 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी में थे। पहले हाफ में किसी भी टीम ने गोल नहीं किया। दूसरे हाफ के सातवें मिनट पर हनेरा के अंकित बोरा ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। खेल के अंतिम चार मिनट में भाटगांव की टीम के राहुल भाटिया ने गोल कर खेल को बराबरी में ला दिया। दोनों टीम को पांच-पांच पेनल्टी शूट मिले। इसमें हनेरा ने तीन गोल और भाटगांव ने चार गोल किए। मैन ऑफ द मैच भाटगांव के गोलकीपर सावन भंडारी रहे।
मैच के निर्णायक दीपक रावल, लाइनमैन रविंद्र जोशी और भूपेश महरा, स्कोरर नारायण सिंह रहे। आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट, सुबोध जोशी, निखिल साह ने सुनाया । रविवार को फाइनल मैच भाटगांव और खाती जनरल स्टोर के बीच खेला जाएगा।