पिथौरागढ़ के एन्चोली में मजदूरों के लिए भोजन बनाती प्रधानाचार्य रेखा जोशी।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ के एंचोली में फंसे मजदूरों को एक अप्रैल से चंद्रभागा के शिव कलौनी के लोग भोजन करा रहे हैं। यह सिलसिला सरस्वती बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रेखा जोशी, रिटायर्ड सूबेदार भाष्करानंद पांडेय, अशोक भंडारी की पहल पर लगातार जारी है। सोमवार को विषुवत संक्रांति के अवसर पर दो सौ मजदूरों को खीर पूड़ी खिलाई गई। इस कार्य में देवीदत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त तिवारी, मनोज जोशी, कृष्णानंद जोशी, मनोहर जोशी, हरिमोहन जोशी, माधवानंद भट्ट आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।न