फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोकगायक कल्याण को स्वर परीक्षा में मिली ए श्रेणी

Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोकगायक कल्याण बोरा। संवाद 
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के ग्राम प्यांतोली राम मंदिर के मूल निवासी लोकगायक कल्याण बोरा पुत्र स्व. नारायण सिंह ने स्वर परीक्षा, मंचीय प्रस्तुति में ए श्रेणी हासिल की है।
विज्ञापन

17 जून को संस्कृति विभाग उत्तराखंड की ओर से स्वर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कल्याण बोरा ने भी प्रतिभाग किया था। उनकी प्रस्तुति के आधार पर चयन समिति ने उन्हें ए श्रेणी में रखा। उन्हें लोकगायक की सूची में शामिल कर लिया गया है। कल्याण ने लोकगायन की प्रारंभिक शिक्षा लोकगायक शिरोमणि भतरौंजी और सुरेश प्रसाद सुरीला से ली।
इसके बाद शास्त्रीय गायन की शिक्षा भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त की। राजेंद्र सिंह नयाल के सानिध्य में विशारद की उपाधि हासिल की। कल्याण वर्तमान में डूंगाधार अल्मोड़ा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास युवाओं को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने का रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 23 पीटीएच 11 पी- लोकगायक कल्याण बोरा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें