फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम खराब होने से दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका विमान

Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खराब मौसम के कारण शनिवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ आने वाला विमान नहीं पहुंच सका जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यह 42 सीटर विमान दिल्ली से नैनीसैनी हवाई अड्डे पर आना था। खराब मौसम के चलते विमान ने दिल्ली से उड़ान नहीं भरी। देहरादून रूट पर भी विमान सेवा बाधित रही हालांकि हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा सुचारु रही। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। वर्तमान में पिथौरागढ़-दिल्ली रूट पर सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा उपलब्ध है। मौसम की खराबी के कारण अक्सर यात्रियों को मायूस लौटना पड़ता है। सितंबर से यह सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें