फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भव्य झाकिंयों के साथ खेतीखान का पांच दिवसीय दीप महोत्सव शुरू

Sun, 01 Nov 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में रविवार को 27वें दीप महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने इसका उद्घाटन किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों, रामलीला समिति और महिला समूहों ने झांकियां निकालीं। झांकियां पूरे बाजार से महोत्सव स्थल तक गईं। पिथौरागढ़ के छलिया नृतकों ने करतब दिखाए। अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में खेल, सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के व्यापारियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां महासचिव यशपाल मनराल,उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देऊ, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें