टनकपुर (चंपावत)। फायर स्टेशन की ओर से क्षेत्र में आग से बचाव के लिए संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच जारी है। टीम ने विभिन्न स्कूल और छात्रावास का निरीक्षण किया। शनिवार को फायर स्टेशन के लीडिंग फायर मैन वीरेंद्र कुमार और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। टीम ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्युत लोड निरीक्षण के अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।