थल (पिथौरागढ़)। पांखू के लोहाथल गांव में नौतोपिया खंडार में हयात सिंह कार्की का मकान जल गया। आग के कारण घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय हयात सिंह परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में काम कर रहे थे। घर से धुआं उठते देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाने तक अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचित कर प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद