फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर के सेरा गांव की पहाड़ी पर लगी आग

Sun, 07 Dec 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के सेरा गांव के ऊपर लोनिवि विश्राम गृह तक पहुंची पहाड़ी पर लगी आग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में सेरा गांव के ऊपर की पहाड़ी पर रविवार दोपहर आग लग गई। कटी घास वाली सूखी पहाड़ी पर आग तेजी से फैलते हुए ऊपर स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह गृह की तरफ बढ़ती गई। सूचना पर आनन-फानन के बीच वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग अराजक तत्वों ने लगाई। रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि आग पर 15-20 मिनट के अंतराल में काबू पा लिया गया। मौके पर कोई पकड़ा नहीं गया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें