फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पमस्यारी के जंगल में लगी आग, वनकर्मी मौके पर रवाना

Mon, 18 Mar 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट के पमस्यारी के जंगल से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के पमस्यारी के जंगल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

डीडीहाट के पमस्यारी, घनधूरा और सिराकोट की पहाड़ी इस बार फायर सीजन शुरू होने से पहले ही आग की चपेट में आ चुकी थी। इसके बाद बारिश होने से कुछ राहत मिली थी। अब तपिश बढ़ते ही एक बार फिर जंगल धधकने शुरू हो गए हैं। रविवार की रात पमस्यारी के जंगलों के निचले हिस्से में आग लग गई। इससे वन्य संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग की टीम आग की जानकारी मिलते ही पमस्यारी के जंगलों के लिए रवाना हो गई है। रेंजर बीएस अल्मिया ने बताया कि आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने जंगलों में आग लगाने वालों के संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें