फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घनधूरा के जंगल में लगी आग

Wed, 13 Dec 2023 09:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घनधूरा के जंगल से उठता आग का धुंआ। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। शीतकाल में घनधूरा जंगल धू-धूकर जलने लगा है। जंगल में लगी आग का धुंआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है। यह आग अब लंबे समय तक रहेगी। इस सीजन में आग से बहुमूल्य वन संपदा खाक हो जाती है। जाड़े के सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्र में शिकारी जंगल में आग लगा देते हैं। आग और धुएं से परेशान होकर वन्य जीव निचले इलाकों की ओर भागते हैं जहां वह आसानी से शिकारियों का शिकार हो जाते हैं। बुधवार को घनधूरा के एक क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े का कहना है कि मुनस्यारी की टीम को अलर्ट किया गया है। टीम वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त कर रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें