फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाखनी गांव में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती गांव में पीड़ित परिवार से मिलते विधायक फकीर राम टम्टा। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक फकीर राम टम्टा ने जाखनी उप्रेती गांव पहुंचकर तेंदुए के हमले में मृत बालक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वन विभाग की ओर से परिजनों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को भगवान सिंह मेहरा के पुत्र यश (4) को तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में पिथौरागढ़ से हायर सेंटर हल्द्वानी ले जाने के दौरान बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। विधायक टम्टा शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की। इस पर विधायक ने शासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
इधर, प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद गौड़ जाखनी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि विभाग की ओर से तेंदुए की निगरानी के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएंगे। गश्त भी बढ़ाई जाएगी और गुलदार को चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, प्रधान निशा भंडारी, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी, भीम सिंह, पूरन सिंह, कल्याण सिंह, चंचल सिंह समेत कई ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें