चंपावत। चंपावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खटोली स्थित भगवती मेला स्थल का 50 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत शासन ने योजना को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सौंदर्यीकरण कार्य से मेला स्थल को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप मिलने के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शासनादेश के अनुसार संबंधित विभाग कार्यदायी संस्था के साथ नियमानुसार एमओयू करेगा। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि विकास कार्य से धार्मिक आस्था के केंद्र को बेहतर स्वरूप मिलने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।