व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
घटना के विरोध में मंगलवार को व्यापार मंडल ने एसएसबी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में हुई बैठक में महेंद्र सिंह बुदियाल ने कहा कि झूलापुल पर एसएसबी के जवान चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में आरोपी जवानों को गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंतरराष्ट्रीय झूला पुल और धारचूला बाजार बंद किया जाएगा। संवाद
एसडीएम ने व्यापारियों, एसएसबी अधिकारियों के साथ की बैठक
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मंजीत सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और सभी से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की। बैठक में एसएसबी के सहायक कमांडेंट एके वरुण, एसी संदीप केसरी, व्यापार संघ की ओर से अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, महेंद्र बुदियाल, महेंद्र कुटियाल, प्रेमा कुटियाल, महिराज गर्बयाल, अश्विनी नपलच्याल, सुरेश गुंज्याल, राजन नबियाल, ज्ञानेश गर्ब्याल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
व्यापारियों और एसएसबी जवानों की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई थी। धारचूला थाने में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़।