फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में पहाड़ी से गिरकर महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत

Wed, 15 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में महिला स्वास्थ्यकर्मी पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। मेलौली नगरपालिका 8 कोटी गांव जमांड़ी गांव निवासी स्वास्थ्य स्वयंसेविका सीता बिष्ट (29) पहाड़ी पर घास काटने गई थी। वहां वह खाई में गिर गई। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। उसे डडेलधुरा अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज नहीं मिलने पर उसे धनगढ़ी रेफर किया गया। वहां से घर लाते समय उसकी मौत हो गई। आधारभूत स्वास्थ्य केंद्र मेलौली के प्रमुख दीपक प्रसाद ने बताया कि सीता का पति पिछले तीन साल से भारत गया था। तब से वह लापता है। महिला के परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें