मरसोली में बनाया गया क्वारन्टीन सेंटर।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत मर्सोली की महिला प्रधान हेमा बिष्ट ने प्रशासन से क्वारंटीन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की मांग की है। महिला प्रधान ने बताया कि इस समय कोरोना महामारी के समय पैदा हुए संकट के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। जिन्हें स्कूलों और पंचायतघरों में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल मर्सोली में नौ, प्राथमिक स्कूल में दो, जीआईसी आठगांव शिलिंग में दो लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी लोगों को मास्क और सैनेटाइजर दिए गए हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना सहयोग दे रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर अलग-अलग होने से सुरक्षा कर्मियों की जरूरत महसूस हो रही है। 50 से अधिक प्रवासियों के अभी गांव पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम होने जरूरी है।