फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सहकारी समितियों की हड़ताल से किसान परेशान

Tue, 13 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रीठासाहिब (चंपावत)। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से चौड़ामेहता साधन सहकारी समिति के कामकाज ठप हो गया है। किसानों को ऋण और उर्वरक संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, मिनी बैंक के बचत खातों का संचालन ठप होने से काश्तकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा जरूरी है। साथ ही नवगठित समितियों को अलग व्यवसाय के लिए चयनित किए जाने की मांग भी उठाई। कहा कि हड़ताल के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें