फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नकली आधार कार्ड गिरोह का पर्दाफाश, बहराइच से दो गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने नकली आधार कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते 23 फरवरी को ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में पुलिस की टीमें पहचान एप के माध्यम से सत्यापन अभियान चला रही थीं। इस दौरान कमलेश कुमार निवासी नौसर गुमटियां, बहराइच के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो लोगों के नाम बताए। इस पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक ललित डंगवाल को विवेचना सौंपी। विवेचना अधिकारी ने सर्विलांस के आधार पर बहराइच थाना मौतीपुर के दौलतपुर स्थित दुकानदार मनीष कुमार गुप्ता और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। एसएचओ ललित मोहन जोशी ने बताया कि आरोपियों के पास से कई फर्जी आधार कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें