फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जैविक खेती और मशरूम उत्पादन का महत्व बताया

Thu, 06 Nov 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार स्कूल एवं महिला आश्रम मुवानी में जैविक खेती के महत्व और मशरूम उत्पादन पर कार्यशाला हुई। किसानों को जीवामृत निर्माण के गुर भी सिखाए गए। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र गैना, एंचोली के वैज्ञानिक डॉ. अवतार सिंह और मशरूम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह भाकुनी ने जैविक खेती और मशरूम उत्पाद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती और मशरूम उत्पादन यहां के किसानों की आजीविका का बेहतर जरिया बन सकता है। वहां दिगरा मुवानी के ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल कांडपाल, अनिल मनौला, विपिन चंद, रवि मारकूना, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें