फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तिरंगा लेकर धरने पर बैठे पूर्व सैनिक

Sat, 19 Aug 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व सैनिकों ने सीएचसी की समस्याओं के समाधान के लिए हाथ में तिरंगा लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करने के लिए अब लड़ाई ही लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में सर्वदलीय समिति के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के चौथे दिन शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष शेर सिंह चुफाल के नेतृत्व में कई पूर्व सैनिकों ने सीएचसी में आधुनिक मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही समस्याओं का समाधान करने की मांग की। राजेंद्र बोरा ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने पर नंदन सिंह चुफाल, गोविंद कन्याल, गोपाल सिंह पंवार, पूरन सिंह बोरा, खड़क सिंह बोरा और बलवंत बिष्ट बैठे। प्रभारी चिकित्साधिकारी फुरकान मिरकानी ने बताया कि आंदोलनकारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन


पहाड़ों में स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से लोग पहाड़ छोड़ने को मजबूर हैं। सरकार मात्र देहरादून में बैठकर पहाड़ के अस्पतालों को बेहतरीन बनाने का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। - शेर सिंह चुफाल उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन।


सीएचसी की हालत लगातार खराब हो रही है। पूर्व में अस्पताल को मिली सुविधाओं को भी वर्तमान सरकार खत्म करने का काम कर रही है। जनहित में पहाड़ के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर करना चाहिए। - नंदन सिह चुफाल पूर्व सैनिक।
- नंदन सिह चुफाल पूर्व सैनिक।

स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से पहाड़ के गरीब लोगों को उचित इलाज नहीं मिल पाने से अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। सरकारें देहरादून और दिल्ली में बैठकर पहाड़ की स्वास्थ्य योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई हैं। - खड़क सिंह बोरा, पूर्व सैनिक।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें