फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को भोजन करा रहे पूर्व सैनिक शंकर

विज्ञापन
शंकर लाल, कोरोना वारियर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के बीच फंसे मजदूरों और असहाय लोगों की मदद को कई संस्थाएं आगे आई हैं। इन्हीं में से हैं सनसाइन वेलफेयर सोसायटी और ग्वाल्देव समिति थरकोट। सोसायटी के सूरज सिंह भाटिया, शालिनी सिंह दो अप्रैल से अपने निजी संसाधनों से रोज 275 मजदूरों को दोपहर का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बजेटी के पूर्व सैनिक शंकर लाल भोजन को वैन में रख थरकोट, ऐंचोली के साथ ही खाद्य गोदाम के मजदूरों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस काम में देवराज सिंह, नरेश थापा, जगदीश, किशन सौन, केदार थापा सहयोग करते हैं। शंकर लाल ने बताया मुसीबत के समय मजबूर लोगों की मदद करने के लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए मजदूरों को भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें